बेटी को चेन से बांध कर रखा, पीटा

पुलिस के मुताबिक हिना नाम की एक युवती को उसका सौतेला बाप अकबर पिछले आठ दिनों से प्रताडि़त करता रहा। पुलिस को अपनी व्यथा सुनाते हुए हिना ने बताया, "उसके पिता शराब पीकर अकसर घर आते थे, जिस कारण वो उनसे बहुत डरती थी। हाल ही में वो डर के कारण घर से बाहर चली गई, जिस पर बाप को गुस्सा आ गया। वो उसे घर वापस लाए और उसके पैर जंजीर से बांध दिए और पीटने लगे।"
अकबर ने अपनी बेटी को आठ दिन तक बांधे रखा और रोज उसे पीटता रहा। हिना की मां के सब्र का बांध टूटा तो उसने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हिना को मुक्त करा लिया। साथ ही अकबर को हिरासत में ले लिया। मामला दर्ज कर लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications