फिर चंद्रमोहन बनना चाहते हैं चांद मोहम्मद

चांद ने हरियाणा के हिसार कस्बे में संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, "मैंने अपने समुदाय के नेताओं से संपर्क किया है और उनसे धर्मवापसी की इच्छा जाहिर की है। जब मैं इलाज के लिए नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती था तो फिजा मुझे देखने तक नहीं आईं। अब मैं उसके साथ नहीं रहना चाहता।"
उन्होंने कहा, "मैं अपनी मां से बेहद प्यार करता हूं। संकट के समय वही मेरे साथ खड़ी रही। उसने बहुत पीड़ा झेली है और अब मैं उसी के साथ रहना चाहता हूं।"
वहीं फिज़ा को मलयेशिया से लौटे हुए 48 घंटे भी नहीं हुए हैं कि चांद के इस ऐलान ने उनकी जिंदगी में फिर से खलबली मचा दी है। फिजा ने चांद के इस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, चांद का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। मैं तो सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि इस अजगर (चांद) से मुझे बचाओ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications