बातचीत के लिए तैयार हुए बैंसला

मुख्यमंत्री के साथ पहले दौर की बातचीत शाम 5 बजे शुरु होने की संभावना है। जरूरत पड़ने पर दूसरा दौर बुधवार को होगा। इस बीच हालात के मद्देनजर जयपुर जिले की सीमा में 25 अगस्त तक धारा 144 लागू कर दी गई है।
इसके पहले कर्नल बैसला ने मंच से घोषणा की "कि सरकार के प्रतिनिधि संदेश लेकर आए है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 5 प्रतिशत आरक्षण पर सैद्धांतिक सहमति जताई है। फैसला तो करना ही होगा, लेकिन इस बार हम ऐसा फैसला करना चाहते हैं कि हमें दोबारा यहां नहीं आना पड़े"। उन्होंने महापड़ाव में आए लोगों से एक दिन और एक रात रुकने को कहा।
गौरतलब है कि विशेष आरक्षण की मांग पर अपना रुख स्पष्ट करने ने लिए बैंसला ने राजस्थान सरकार को चौबीस घंटे का अल्टीमेटम दिया था।


Click it and Unblock the Notifications