आरोप पर बिफरे उमर, इस्तीफे की धमकी

Omar Abdullah
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के एक विधायक द्वारा उनपर गंभीर आरोप लगाने के बाद इस्तीफ़े की पेशकश की है। (पीडीपी) के मुज़फ़्फ़र बेग ने मंगलवार को दो साल पहले राज्य में हुए एक सेक्स कांड की जांच में उमर अब्दुल्ला का नाम आने का आरोप लगाया है।

आरोप पर बिफरे उमर

बेग के इस आरोप से मुख्यमंत्री बिफर पड़े और उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए इस्तीफे की पेशकश कर दी। खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए अबदुल्लाह ने कहा, "जब तक इस तरह के कलंक या धब्बे से मुझे निर्दोश साबित नहीं किया जाता तक तक मैं इस पद पर बनें नहीं रह सकता हूं। मैं यहां से सीधे गवर्नर साहब के पास जाकर अपना त्यागपत्र दूंगा"।

अब्दुल्ला की इस घोषणा के साथ ही विधानसभा में हंगामा हो गया। अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस के सदस्य उन्हें राज्यपाल एन.एन. वोहरा के कार्यालय जाने से रोकने की कोशिश करने लगे। किसी की बात न मानते हुए उमर ने कहा कि वह आज शाम को राज्यपाल को इस्तीफा सौंप देंगे

कश्मीर सेक्स स्कैंडल

कश्मीर सेक्स स्कैंडल मई 2006 में उस समय प्रकाश में आया जब एक ग़ैर सरकारी संगठन ने एक सीडी पुलिस को सौंपी थी। उस सीडी में स्थानीय अल्प आयु की लड़की की अश्लील तस्वीरें थीं। इस सेक्स रैकिट की सरगना सबीना नाम की एक महिला थी। घटना के सामने आने के बाद कश्मीर घाटी में जबर्दस्त बवाल मच गया था।

सीबीआई ने इस मामले में अभी तक नौ लोगों के ख़िलाफ़ आरोप तय किए हैं जिनमें केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल - सीमा सुरक्षा बल का एक डीआईजी के . एस . पाधी भी शामिल है। यह भी आरोप है कि सबीना कई नेताओं को लड़कियां सप्लाइ करती थी लेकिन अपने रसूख के कारण वे नेता अभी तक बचे हुए हैं।


इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+