म.प्र. में जूनियर डॉक्टरों और प्रमुख सचिव के बीच वार्ता विफल
प्रदेश के पांच चिकित्सा महाविद्यालयों के जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर पिछले आठ दिनों से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ा है। सोमवार को प्रमुख सचिव विजया श्रीवास्तव और जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई, मगर उसका कोई नतीजा नहीं निकला ।
जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकांत प्रजापति ने आईएएनएस को बताया कि प्रमुख सचिव पहले हड़ताल खत्म करवाने की बात पर अड़ी रही और जूनियर डॉक्टर्स अपनी मांगे पूरी करवाने की बात पर। परिणामस्वरुप कोई फैसला नही हो सका ।
हड़ताल के आठवें दिन जूनियर डॉक्टरों ने भोपाल में गरीबों को कपड़े और दवाइयां बांटी। छात्रावास खाली कराने के सरकार के निर्देश पर जूनियर डॉक्टर्स अपनी रणनीति जल्द ही तय करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications