चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू का मामला
अधिकारियों के अनुसार वह मरीज पटियाला का रहने वाला है। पिछले हफ्ते ही वह थाइलैंड से लौटा है। बुखार और जुकाम से पीड़ित होने पर उसने शुक्रवार को स्थानीय पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) के चिकित्सों से जांच कराई।
चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी एच.सी.गेरा ने आईएएनएस से कहा, "मरीज के हाल ही में विदेश से लौटने की वजह से हमने उसे अलग वार्ड में भर्ती किया। मरीज के नमूने का परीक्षण करने पर उसके स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने पुष्टि हुई।"
गत शुक्रवार को पटियाला से ही दो लोगों को यहां भर्ती किया गया था लेकिन उनकी जांच में फ्लू की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि दोनों को अभी भी अस्पताल में ही रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications