पाकिस्तान का बलूचिस्तान संबंधी आरोप बेबुनियाद : अफगानिस्तान
स्पांटा ने कहा, "यह पाकिस्तान का कोई नया दावा नहीं है। लेकिन हम अपने क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद के खिलाफ घनिष्ठ रिश्ता चाहते हैं।"
स्पांटा ने यह बात विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा के साथ यहां आयोजित मुलाकात के दौरान कही।
स्पांटा ने कहा, "अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के घरेलू मामले में अन्य देशों को हस्तक्षेप की इजाजत कभी नहीं दी और भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल कभी नहीं किया।"
अपनी बातचीत के दौरान कृष्णा ने स्पांटा से अफगानिस्तान में शांतिपूर्ण व विश्वसनीय चुनाव कराए जाने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि भारत हर तरह के चरमवाद को पराजित करने में एक जिम्मेदार ताकत के रूप में रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications