आरबीआई ने महत्वपूर्ण दरों को अपरिवर्तित रखा
वित्त वर्ष के लिए अनुमानित विकास दर में बढ़ोतरी करने के बावजूद मुद्रास्फीति की चिंता से आरबीआई के गवर्नर डी. सुब्बाराव को प्रमुख दरों को अपरिवर्तित रखना पड़ा है।
आरबीआई की ओर से जारी एक बयान में सुब्बाराव ने कहा, "जब तक अर्थव्यवस्था में निश्चित तौर सुधार के संकेत नहीं दिखते तब तक रिजर्व बैंक एक समायोजित मौद्रिक नीति को बनाए रखेगा।"
आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए अनुमानित मुद्रास्फीति की दर चार फीसदी से बढ़ाकर पांच फीसदी कर दी है।
इससे पहले 21 अप्रैल को जारी नीति में रेपो दर और रिवर्स रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती की थी जबकि सांविधिक तरलता अनुपात (एसएलआर) और नकद आरक्षित अनुपात को अपरिवर्तित रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications