पीथमपुर में श्रमिक की हत्या पर संघर्ष, 102 गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को प्रतिभा सिंथेटिक संयंत्र में प्रवेश को लेकर कर्मचारी देवेंद्र मिश्रा और सुरक्षाकर्मी अलबेल सिंह के बीच विवाद हो गया। अलबेल सिंह ने गुस्से में आकर देवेन्द्र को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अपने साथी की हत्या से श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने संयंत्र के अन्दर और बाहर जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने इन श्रमिकों को समझाने की कोशिश की, मगर जब बात नही बनी तो पुलिस ने लाठियां भांजना शुरु कर दी। इस लाठी चार्ज और पुलिस पर हुए पथराव में कुछ लोगों को चोटें भी आईं।
पीथमपुर के नगर पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने आईएएनएस को बताया है कि पुलिस ने कुल 102 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। मेहता के मुताबिक अब स्थिति नियंत्रण में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications