यूपी: सपा विधायक ने एडीएम को पीटा

वाराणसी के पुलिस अधीक्षक(शहर) विजय भूषण ने मंगलवार को बताया कि अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) आर.के.सिंह को उनके दफ्तर में पीटने और अपशब्द कहने के आरोप में अंसारी, पार्षद मनोज राय धूपचंडी सहित तीन लोगों के खिलाफ कैंट थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पहले दबाव बनाया फिर मारपीट
उन्होंने बताया कि पुलिस के आठ दल आरोपी विधायक व उनके समर्थकों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रहे हैं।प्राप्त सूचना के अनुसार अंसारी अपने समर्थकों के साथ सोमवार शाम कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सिंह के कार्यालय पहुंचे और लेढ़ूपुर निवासी एक व्यक्ति के हैसियत प्रमाण पत्र के मामले की पैरवी करने लगे। विधायक अधिकारी पर दबाव बना रहे थे। सिंह के इंकार करने पर दोनों में बहस हो गई।
सिंह का आरोप है कि जब उन्होंने विधायक का कहना मानने से इंकार किया तो उन्होंने इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया और अपने समर्थकों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। विधायक व उनके समर्थकों के दुर्व्यवहार से आहत सिंह मीडिया के सामने घटना की जानकारी देते समय रो पड़े। उधर आरोपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। अंसारी वाराणसी की शहर उत्तरी विधानसभा सीट से सपा के विधायक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications