उज्जैन में निकली बाबा महाकाल की सवारी
मान्यता है कि उज्जैन नगरी के राजा महाकाल श्रावण मास के हर सोमवार को अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं। इसी परम्परा के मुताबिक श्रावण मास के तीसरे सोमवार को महाकाल की सवारी निकली।
पालकी में सवार महाकाल जैसे ही अपने भवन से बाहर निकले, तो उन्हें सबसे पहले सशस्त्र बल ने सलामी दी और पुलिस बैंड से पूरा माहौल गूंज उठा। महाकाल की सवारी में हजारों भक्त शामिल हुए जो भजन कीर्तन के साथ नाचते गाते चल रहे थे। यह सवारी शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई क्षिप्रा नदी के तट पर पहुंची।
इन्डो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications