नक्सलियों ने मोबाइल टॉवरों को क्षति पहुंचाई
नक्सलियों ने अपने 'शहीदी सप्ताह' के आरंभ में मल्कानगिरी के पद्मागिरी गांव में मोबाइल टॉवर के नियंत्रण कक्ष आग के हवाले कर दिये।
जिले के पुलिस अधीक्षक सत्यव्रत भोइ ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों ने जिन मोबाइल टॉवरों को निशाना बनाया है वे निजी ऑपरेटरों के हैं।"
हमलों की आशंका की वजह से मंगलवार को गजपति, रायगढ़, कोरापुट मल्कानगिरी जिलों में सार्वजनिक वाहन नहीं चले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications