बिहार में नक्सली गिरफ्तार
गया के पुलिस अधीक्षक एम़ आऱ नायक ने बताया कि शंकर बिगहा गांव में नक्सलियों के ठहरने का सुराग मिला था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापामारी की। जिसमें बड़े मांझी नाम के एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य नक्सली फरार होने में सफल रहे।
नायक ने बताया कि पुलिस को इस नक्सली की काफी दिनों से तलाश थी। उन्होंने कहा कि केवल गया जिले में ही वह करीब एक दर्जन संगीन मामलों में वांछित था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications