भारतीय पत्रकार पर हमले की रिपोर्ट मंगा रही है सरकार : व्यालार रवि
आस्ट्रेलिया में आव्रजन और शिक्षा घोटालों का खुलासा करने के लिए छद्म वेश में काम कर रहे एक भारतीय पत्रकार पर सप्ताहांत में हमला किया गया था।
रवि ने यहां सोमवार को संवाददाताओं को बताया, "मैं अभी इस मामले में स्पष्ट नहीं हूं कि इस हमले के पीछे नस्लवाद का मुद्दा था या कुछ और। अभी तक इस बारे में कोई खबर भी नहीं आई है, लेकिन मैं इतना जानता हूं कि कुछ असामाजिक तत्वों ने ही इस भारतीय पत्रकार पर हमला किया है।"
रवि ने कहा कि घटना पर एक रिपोर्ट के लिए वह भारतीय उच्चायोग के संपर्क में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications