अंतत: दिल्ली पानी-पानी हुई और थम गई जिंदगी (लीड-2)

लगभग सात घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश शुरू में तो इस झुलसते शहर के लिए जैसे किसी बहुप्रतीक्षित प्रश्न का एक जवाब-सी प्रतीत हुई, लेकिन जल्द ही वह लोगों के लिए एक संकट के रूप में तब्दील हो गई।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में रात 8.30 बजे तक 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में इस मानसून की यह सबसे तेज बारिश रही। मंगलवार को भी इसी तरह तेज बारिश की संभावना है।

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर बना घरेलू उड़ानों का नया परिसर बुरी तरह बारिश के चपेट में था। यहां से 15 उड़ानों में देरी हुई। एक अधिकारी ने कहा, "यदि बारिश जारी रहती है तो अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें भी प्रभावित हो सकती हैं।"

महानगर में अपराह्न् से मूसलाधार बारिश शुरू हुई तो लोग चकित रह गए। कुछ ही घंटों के भीतर सड़कों की व्यवस्था तार-तार हो गई।

दिल्ली यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि कई इलाकों में यातायात सिग्नल की बत्तियां काम करना बंद दीं। इस कारण सड़कों पर जाम लग गया।

कई सारे आटोरिक्शा बंद हो गए। चालकों ने इसके लिए नीचे लगाए गए गैस इंजिनों को जिम्मेदार ठहराया।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की ज्यादातर बसें सड़कों से लापता हो गईं। परिणामस्वरूप यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

यहां तक कि महानगर का सबसे व्यवस्थित इलाका कहे जाने वाले लुटियन जोन भी बारिश की चपेट में था। राज्यसभा से निकले सांसदों ने कहा कि सड़कों पर पानी भरे होने के कारण उनके वाहनों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

सीवरों के जाम होने के कारण कुछ सड़कें जलमग्न हो गईं। कुछ इलाकों में सीवर का पानी सड़कों पर बहने लगा।

यातायात अधिकारी ने कहा, "यातायात में काफी दिक्कतें खड़ी हो गईं। कई स्थानों पर सिग्नल काम करने बंद कर दिए और प्रथम दो-तीन घंटों के दौरान हमें 20 शिकायतें प्राप्त हुईं।"

यातायात जाम की शिकायतें तो पूरे शहर से प्राप्त हुईं। इनमें राजघाट, इंडिया गेट, धौला कुंआ, एम्स फ्लाइओवर और लाजपत नगर में स्थिति ज्यादा खराब रही।

बिजली के तारों के टूट जाने के कारण कई इलाके अंधेरे में डूब गए।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के नियंत्रण कक्ष में कई रिहायशी इलाकों में पानी भरने की शिकायतों की जैसे बाढ़-सी आ गई।

एमसीडी के प्रवक्ता दीप माथुर ने कहा, "छत्रसाल स्टेडियम, मॉडल टाउन, आजादपुर बस स्टैंड, मुनिरका और द्वारका में पानी भरने की शिकायतें प्राप्त हुई।"

पूर्वी दिल्ली में कई पेड़ उखड़ गए। पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक परिसर की दीवार ढह गई।

सोमवार को सुबह निम्नतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस समय के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+