मध्यपूर्व में शांति ओबामा की प्राथमिकता
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मिशेल ने सोमवार को मिस्र के राष्ट्रपति हुस्ने मुबारक और विदेश मंत्री अहमद अबुल घेट से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द के लिए व्यापाक शांति वार्ता आवश्यक है। उन्होंने सफल वार्ता का दौर तत्काल बहाल करने की अपील की।
मिशेल ने जेरूसलम में इजरायली राष्ट्रपति शिमॉन पेरेज से भी मुलाकात की। उन्होंने पेरेज को बताया कि अमेरिका उनसे क्या उम्मीदें रखता है।
फिलीस्तीन के बारे में मिशेल ने कहा कि उसे ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे बातचीत आगे बढ़ाने में परेशानी हो। उन्होंने अरब देशों से भी क्षेत्र में स्थिति सामान्य करने में सहायता की अपील की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications