हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता वासुदेव आचार्य ने महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था। पर लोकसभाध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद ही इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए लेकिन वामपंथी सदस्य अपनी मांग पर अड़े रहे और नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के आसन तक पहुंच गए।
संसदीय कार्यमंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में वामपंथी सदस्यों ने महंगाई का मुद्दा नहीं उठाया था।
वामपंथी सदस्यों के हंगामे को देखते हुए लोकसभाध्यक्ष ने कहा कि नियम 193 के तहत जल्द से जल्द इस मुद्दे पर चर्चा होगी लेकिन वामपंथी सदस्य शांत नहीं हुए। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 11.30 बजे तक स्थगित कर दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications