बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरने पर सांसद

Parliament House of India
नई दिल्ली। विपक्षी दलों के कई सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन के मुख्य द्वार पर आवश्यक वस्तुओं की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के विरोध में धरना दिया।

इस विरोध प्रदर्शन में वाम दलों, तेलगु देशम पार्टी (तेदेपा), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईडीएमके) और बीजू जनता दल (बीजद) के सदस्यों ने हिस्सा लिया। धरने की अगुवाई राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता बृंदा करात और सीताराम येचुरी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के गुरुदास दासगुप्ता ने की। उन्होंने बढ़ती कीमतों पर काबू पाने में नाकाम रहने के लिए मनमोहन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

जनता के हक की लड़ाई

केंद्र सरकार को समर्थन दे रहे राजद के इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की वजह पूछने पर लालू प्रसाद ने कहा, "यह जनता का मसला है और जनता के हक की लड़ाई लड़ने के लिए हम सभी एक हैं।"

येचुरी ने कहा, "हमने लालू जी के नेतृत्व में संसद भवन के मुख्य द्वार पर धरना रखा और हमारी मुख्य मांग सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूती प्रदान करना है। हम यह मसला दोनों सदनों में उठाएंगे। इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+