चांद मोहम्मद फिर बने चंद्र मोहन, अपनाया हिंदू धर्म
चंद्र मोहन ने हिसार के एक मंदिर में जाकर धर्मगुरुओं की उपस्थिति में हिंदू धर्म अपनाया।
हिंदू धर्म स्वीकार करने के बाद चंद्र मोहन ने कहा, "मैं अपने समुदाय से खेद प्रकट कर चुका हूं। मुझे समझ में आ चुका है कि फिजा से शादी करना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। "
चंद्र मोहन ने सोमवार को कहा था कि वह दोबारा हिंदू धर्म में लौटना चाहते हैं।
उन्होंने कहा था, "मैं अपनी मां से बेहद प्यार करता हूं। संकट के समय वही मेरे साथ खड़ी रहीं। उसने बहुत पीड़ा झेली है और अब मैं उसी के साथ रहना चाहता हूं।"
चंद्र मोहन ने सोमवार को हिसार कस्बे में संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा था, "मैंने अपने समुदाय के नेताओं से संपर्क किया है और उनसे धर्मवापसी की इच्छा जाहिर की है। जब मैं इलाज के लिए नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती था तो फिजा मुझे देखने तक नहीं आईं। अब मैं उसके साथ नहीं रहना चाहता।"
हरियाणा पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पुत्र चंद्र मोहन को फिजा से शादी करने बाद उप मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवानी पड़ी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications