ईरान में सरकार ने मुसावी के शोकसभा के आवेदन को खारिज किया
आंतरिक मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि 30 जुलाई को शोक सभा के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है।
मुसावी और एतमाद मिल्ली पार्टी के नेता मेहदी करुबी ने मृतकों की याद में 40वें दिन 90 मिनट की प्रार्थना के लिए उत्तरी तेहरान के सार्वजनिक स्थल पर सभा की अनुमति देने का आग्रह किया था।
उल्लेखनीय है कि 12 जून को राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के खिलाफ भड़के विरोध प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 20 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई थी।
दोनों नेताओं ने मंत्रालय से वादा किया था कि कोई भाषण और नारेबाजी नहीं होगी और केवल पवित्र पुस्तक कुरअान की आयतों का पाठ किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि आंतरिक मंत्रालय की अनुमति के बगैर कोई भी सभा गैरकानूनी मानी जाती है और पुलिस को हस्तक्षेप का अधिकार होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications