स्वाइन फ्लू के 21 नए मरीज, पीड़ितों की संख्या 475 हुई (लीड-1)
मंगलवार को सामने आए नए मरीजों में ज्यादातर बच्चे हैं। इनमें सबसे कम उम्र के बच्चे की बात की जाए तो लंदन से तिरुवनंतपुरम लौटे एक वर्षीय बच्चे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया है, "अब तक 2,184 संदिग्धों की जांच की गई, जिनमें से 475 में फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई। इनमें से 353 पीड़ितों को पूर्ण स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। बाकी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।"
बयान के मुताबिक मंगलवार को सामने आए नए मामलों में पुणे में सात, दिल्ली में पांच, गुड़गांव और बंगलुरू में दो-दो और मुंबई, हैदराबाद, कोझिकोड, त्रिवेंद्रम और पंजाब में एक-एक मरीजों की पुष्टि हुई है।
दिल्ली में सामने आए पांच मामलों में से चार देश में ही संक्रमित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications