दिल्ली में जगह-जगह पानी भरा, यातायात प्रभावित
दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रेफिक लाइट्स ठीक से काम नहीं कर रही हैं और घंटों से बिजली भी गुल है। सोमवार शाम को यहां 126 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी जिसकी वजह से पूरी दिल्ली और उसके उपनगरों के कई इलाकों में पानी भर गया।
धौला कु आं, मिंटो रोड, मूलचंद फ्लाईओवर में पानी अभी तक उतरा नहीं है और यहां जाम देखा गया। बदरपुर, दिल्ली को नोएडा और गाजियाबाद से जोड़ने वाले रास्तों पर भी यातायात की गति धीमी रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications