रतलाम में मकान ढहा , एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत
जावरा थाने से मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे फाटक के निकट सोमवार देर रात एक मकान ढहने से सुनील (35वर्ष), उसकी पत्नी राजकुमारी (24वर्ष ), बेटा हरिओम (12वर्ष) तथा बेटी शिवानी (आठ वर्ष) की मौत हो गई। राहत एवं बचाव दल ने चारों शव बरामद कर लिए हैं।
पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के कारण सुनील का मकान क्षतिग्रस्त हो गया था और वह मंगलवार को उसे खाली करने वाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications