राजस्थान में कपास की खेती की विपुल संभावनाएं : डॉ. बारिक
राजस्थान में कपास की खेती को कृषकों के लिए अधिक लाभप्रद बनाने के लिए एक कार्यशाला मंगलवार को यहां कृषि विभाग के पंत कृषि भवन में आयोजित की गई। इस अवसर पर डॉ. बारिक ने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के लिए पूरे प्रदेश में कपास क्षेत्र में बूंद-बूंद सिंचाई पद्घति (ड्रिप) को आगामी वषरें में युद्घ स्तर पर लागू करना होगा। इससे जहां एक ओर सिंचाई जल का बेहतर उपयोग हो सकेगा, वहीं दूसरी ओर कपास का अधिक उत्पादन लेने में भी मदद मिलेगी।
डॉ. बारिक ने कहा कि विगत पांच वषरें से गुजरात, आंध्रप्रदेश एवं महाराष्ट्र प्रदेशों के सम्पूर्ण कपास क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई पद्घति का उपयोग किया जा रहा है। इससे राजस्थान के कृषकों से वहां कृषक दोगुना से अधिक उत्पादन ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीटी कॉटन के उपयोग की गत वषरें में उल्लेखनीय वृद्घि होने के कारण राज्य में इसकी उत्पादकता में अभिवृद्घि हुई है, किन्तु हमें प्रदेश में मृदा स्वास्थ्य, पोषण प्रबन्धन, उन्नत कृषि तकनीक, अनुसंधान, कृषि लागत में कमी और समन्वित कीट प्रबन्धन पर भी पूरा ध्यान देना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications