राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय(नाम परिवर्तन) विधेयक पारित
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री बाबूलाल नागर ने सदन में विधेयक प्रस्तुत कर विधेयक के उद्देश्यों और कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर का नाम परिवर्तन बीकानेर के नागरिकों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों की दीर्घकाल से लंबित मांग को पूरा करने और स्वामी केशवानन्द की स्मृति जीवित रखने के लिए उद्देश्य से किया गया है।
उन्होंने कहा कि स्वामी केशवानन्द ने अपना सम्पूर्ण जीवन शिक्षा के प्रसार और सार्वभौमिकरण में समर्पित किया था। उन्होंने बताया कि राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का नाम अब स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications