शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बढ़त के साथ 15,428.50 पर खुला। कारोबार शुरु होने के कुछ देर बाद ही यह गिरावट के साथ 15,291.14 पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को यह 15,375.04 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' मामूली बढ़त के साथ 4572.80 पर खुला। करीब-करीब इसी समय यह भी गिरावट के साथ 4547.10 पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को निफ्टी 4572.30 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications