मप्र में एक छात्र सहित 4 का अपहरण
भिंड के पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक रौन थाना क्षेत्र के तुला का पुरा का रहने वाला कक्षा 10वीं का छात्र सुमेर सिंह बघेल अपने चचेरे भाई सतवीर के साथ पढ़ने जा रहा था तभी सफेद मारुति वैन से आए पांच बदमाशों ने सुमेर को अगवा कर लिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए अभियान छेड़ दिया है।
इसी तरह शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के बुद्घ का हार के जंगल से तीन किसानों का मंगलवार को अपहरण कर लिया गया। थाना प्रभारी आऱ डी़ मिश्रा के मुताबिक काशीराम धाकड़, अशोक, सोवरन सिंह यादव जब मवेशियों को लेकर जंगल गए थे तभी उनका अपहरण कर लिया गया।
मिश्रा ने बताया कि अपहर्ताओं की तलाश के लिए पुलिस जंगल में डेरा डाले हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications