बंगलुरू की दहेज अदालत में दर्दनाक मामलों की सुनवाई
विमोचना, एशियन वूमेन राइट्स काउंसिल (एडब्ल्यूआरसी) और अन्य 40 महिला संगठनों ने एकजुट होकर इंडिया कोर्ट ऑफ वूमेन ऑन डॉउरी का आयोजन किया।
इस विशेष अदालत ने देश भर के दहेज संबंधी मामलों की सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया और भारतीय समाज में व्याप्त दहेज की समस्या का एक समाधान निकालने की कोशिश की।
दो दिवसीय आयोजन के हिस्से के रूप में दहेज और उससे संबंधित हिंसा के मुद्दे के विभिन्न पहलुओं पर सोमवार को विशेषज्ञों द्वारा कई चक्र गोलमेज चर्चा की गई। यह आयोजन अदालत सत्र के साथ समाप्त हुआ।
विमोचना की एक वरिष्ठ सदस्य शकुन ने आईएएनएस को बताया, "अदालत के हिस्से के रूप में हमने देश भर से दहेज के 25 पीड़ितों को आमंत्रित किया है। अदालत सत्र का आयोजन दहेज पीड़ितों द्वारा भुगती जाने वाली हिंसा और प्रताड़ना की गंभीरता को प्रकाश में लाने का एक प्रयास था।"
विशेषज्ञों के एक दल ने पीड़ितों की गवाही सुनी।
शकुन ने कहा, "अदालत सत्र के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि देश में दहेज की समस्या को समाप्त करने के लिए ज्यादा कड़े कानून की जरूरत है।"
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार हर वर्ष दहेज से संबंधित औसतन 6,000 से अधिक मामले दर्ज किए जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications