इराक में अमेरिकी सेना की भूमिका की जांच करेंगे गेट्स
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इराकी सरकार के सूत्रों ने बताया कि गेट्स दक्षिणी इराकी शहर अल-नसीरिया के समीप तालिल स्थित अमेरिकी सैनिक अड्डे पर दोपहर बाद इराकी और अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों से मिले।
जापान और इजरायल का दौरा करने के बाद इराक पहुंचे गेट्स के इराकी प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी से भी मुलाकात करने की उम्मीद है।
कतर स्थित अल-जजीरा समाचार चैनल ने कहा कि अधिकारियों को उम्मीद है कि बैठक में अमेरिकी लड़ाकू विमान हासिल करने की इराक की महत्वाकांक्षा पर चर्चा होगी। इराक को भय है कि अमेरिकी सेनाओं के वापस लौटने के बाद पड़ोसी देश उस पर हमला कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications