फीस न देने पर छात्रों को परीक्षा कक्ष से बाहर किया
एक अधिकारी ने कहा कि होली क्रॉस स्कूल के छात्रों को परीक्षा कक्ष से इसलिए बाहर कर दिया गया, क्योंकि उनके अभिभावकों ने जुलाई महीने की फीस अदा नहीं की थी। इनमें से ज्यादातर छात्रों की उम्र 10 वर्ष से कम है।
स्कूल के इस कदम से नाराज अभिभावकों ने बाद में विरोध प्रदर्शन किया और हजारीबाग के उपायुक्त विनय कुमार चौबे से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद छात्रों को बाद में परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान कर दी गई।
पहली कक्षा की एक छात्रा के पिता देवेंद्र कुमार ने कहा, "हमने जून महीने तक की फीस जमा की है। मेरी बच्ची को परीक्षा कक्ष से बाहर कर दिया गया। उसे प्रताड़ित किया गया, जिसका उसके दिमाग पर एक गहरा प्रभाव पड़ा है।"
एक अन्य अभिभावक कुमार कौशलेंद्र ने कहा, "अभिभावकों की गलती के लिए छात्रों को सजा क्यों दी जानी चाहिए? हम इस मामले को झारखंड शैक्षणिक न्यायाधिकरण में ले जाएंगे।"
स्कूल प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, "यह बिल्कुल स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक महीने की 25 तारीख तक फीस जमा करा दी जानी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications