सीबीआई जांच में उमर अब्दुल्ला का नाम नहीं : चिदम्बरम
चिदम्बरम ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "सीबीआई ने इस मामले की जांच पूरी कर ली है। इस मामले में जिन 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर हुआ है, उनमें उमर अब्दुल्ला का नाम नहीं है।"
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस मामले की स्थिति रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी गई है।
उल्लेखनीय है कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधायक मुजफ्फर बेग ने मंगलवार को विधानसभा में आरोप लगाया कि 2006 के सेक्स कांड में सीबीआई ने जिन आरोपियों की सूची तैयार की है उसमें उमर अब्दुल्ला का भी नाम है। इस आरोप के बाद अब्दुल्ला ने जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications