चीन में दूषित पानी पीने से 1150 लोग बीमार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इन लोगों का इलाज किया जा रहा है। इनमें से 15 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीमार लोग दक्षिणपूर्वी मंगोलिया के शिफेंग शहर के निवासी बताए जा रहे हैं। इन लोगों ने अपनी बीमारी के लिए सरकारी जल वितरण प्रणाली को दोषी ठहराया है।
बीमार लोग दूषित जल पीने के बाद से ही बुखार, दस्त और उल्टी की शिकायत कर रहे थे। स्थानीय सरकार ने बीमार लोगों का मुफ्त इलाज कराने का वादा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications