मध्य प्रदेश भाजपा पर संघ का शिकंजा कसा
प्रदेश से वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के लोकसभा चुनाव जीतने के कारण राज्यसभा की दो सीटें रिक्त हुई हैं। इन सीटों के माध्यम से कप्तान सिंह सोलंकी, अनिल दवे, थावरच्ांद गहलोत, कृष्णमुरारी मोघे तथा सत्यनारायण जटिया जैसे भाजपा के कई नेता राज्यसभा में जाने की जुगत में थे और वे इसके लिए पूरा जोर लगाए हुए थे।
पार्टी ने प्रदेश से राज्यसभा के लिए कप्तान सिंह सोलंकी और अनिल दवे के नामों पर मुहर लगा दी है। कप्तान सिंह प्रदेश के पूर्व संगठन महामंत्री है तो अनिल दवे की पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इन दोनों के खाते में जो एक बात सबसे महत्वपूर्ण है,वह यह कि दोनों का संघ से करीबी नाता है।
पार्टी सूत्रों पर भरोसा करें तो दोनों उम्मीदवारों को पार्टी के दो बड़े नेताओं का वरदहस्त तो प्राप्त हैं ही, साथ में संघ की भी इनमें दिलचस्पी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications