उमर खुद को निर्दोष साबित कर दिखाएंगे : कांग्रेस (लीड-1)
कांग्रेस की जम्मू एवं कश्मीर इकाई के अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "उमर अब्दुल्ला ने उच्च नैतिक आदर्शो का पालन करते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है। वह विपक्ष के आरोपों का मुकाबला करेंगे और खुद को निर्दोष साबित कर दिखाएंगे।"
उल्लेखनीय है कि जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने उमर अब्दुल्ला पर 2006 के सेक्सकांड में शामिल होने का आरोप लगाया। इसके बाद उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
राज्य में तीन साल पहले एक सनसनीखेज सेक्सकांड में एक नाबालिग ने श्रीनगर में आरोप लगाया था कि वरिष्ठ राजनेताओं, नौकरशाह, सांसद और पुलिस अधिकारियों ने उसके साथ बलात्कार किया।
बाद में पुलिस जांच में पता चला का पीड़िता एक बड़े सेक्स रैकेट में फंस गई थी जिसमें राजनेता भी शामिल थे।
विधानसभा में बेग ने केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) द्वारा की गई जांच के आधार पर एक सूची सौंपी जिसमें अब्दुल्ला का नाम 102वें नंबर पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications