नक्सलियों ने माकपा कार्यकर्ता की हत्या की
पुलिस महानिरीक्षक (उत्तरी बंगाल) कुंदन लाल टम्टा ने आईएएनएस को बताया कि नक्सलवादियों ने अपने संस्थापकों में से एक चारु मजूमदार की पुण्यतिथि पर जलपाईगुड़ी में बंद का आह्वान किया था।
टम्टा ने कहा कि बंद का आयोजन हर वर्ष किया जाता है और उसे जबरन लागू करने के लिए कभी हिंसा नहीं हुई। इसलिए पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं मामला निजी रंजिश का तो नहीं है।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि धारदार हथियारों से लैस आठ से नौ की संख्या में संदिग्ध नक्सली इलाके में आए और दुकान खुली रखने वाले दुकानदारों की पिटाई करने लगे। उनकी चीख पुकार सुनकर माकपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचा, जहां उस पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। उसे बचाने का प्रयास करने वाले दो अन्य माकपा नेता भी घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications