मध्य प्रदेश में डेंगू से 4 की मौत, एक गांव में 17 मरीज
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रमेश भटेरे ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से मामला उठाते हुए कहा कि बालाघाट के कटंगी विकास खण्ड के सेलवा और आसपास के गांव डेंगू बुखार की चपेट में हैं। यहां 17 लोगों को डेंगू से पीड़ित पाया गया है जिनमें से चार की मौत हो गई है।
इस पर स्वास्थ्य मंत्री अनूप मिश्र ने माना कि सेलवा गांव में डेंगू बुखार के 17 मरीज 9 जून से 27 जुलाई के बीच पाए गए हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि डेंगू मच्छर के कारण लगातार मौतें होने की बात सही नहीं है। हां, चार मौतों की बात स्वीकार की जा सकती है।
स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक डेंगू की आशंका के चलते गांव में कीटनाशक डीडीटी दवा का छिड़काव, पायरेथ्रम का छिड़काव तथा एडीज मच्छर के लार्वा के नियंत्रण हेतु टेमोफास का छिड़काव कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग गांव पर बराबर नजर रखे हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications