अपहृत राहुल गया से बरामद, 3 गिरफ्तार
गया के पुलिस अधीक्षक एम़ आऱ नायक ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली की बेलागंज थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में अपहृत राहुल को छुपा कर रखा गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव के ही एक घर से राहुल को बरामद कर लिया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने नागेश्वर मांझी, सत्यनारायण ठाकुर तथा अरुण पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपी जहानाबाद जिले के ही रहने वाले बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि गत 25 जुलाई को जहानाबाद जिला के कुर्था थाना क्षेत्र से सात वर्षीय राहुल का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले की एक प्राथमिकी राहुल के पिता दीनानाथ यादव ने दर्ज कराई थी जिसमें तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। प्राथमिकी में अपहर्ताओं द्वारा दो लाख रुपए फिरौती मांगने का भी आरोप लगाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications