अफगानिस्तान में अलग-अलग घटनाओं में 15 लोग मारे गए

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक लघमान पूर्वी प्रांत में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह के एक स्थानीय चुनाव प्रचार अधिकारी की मंगलवार सुबह दौलत शाह जिले में गोली मार कर हत्या कर दी गई।

दौलत शाह जिले के पुलिस प्रमुख रहम खुदा मुखलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि अब्दुल्लाह के चुनाव प्रचार अधिकारियों पर हमला किया गया और उस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

इसके अलावा दक्षिण पूर्वी खोस्त प्रांत में एक निजी निर्माण कंपनी के तीन कर्मचारियों और तीन नागरिकों की हत्या कर दी गई।

खोस्त प्रांत के राज्यपाल के एक प्रवक्ता फैजल राबी ने कहा कि सड़क निर्माण से जुड़ी एक निजी कंपनी का वाहन सोमवार को सड़क किनारे बिछाए गए एक बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया। परिणामस्वरूप कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई।

प्रवक्ता ने कहा, "घटना के बाद सड़क निर्माण कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने नागरिकों की एक भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी। परिणामस्वरूप तीन नागरिक मारे गए।"

अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया कि एक तीसरी घटना में एक निजी सुरक्षा कंपनी के साथ कार्यरत आठ सुरक्षा कर्मी हेलमंड प्रांत में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने के कारण मारे गए।

मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यह घटना प्रांत के गृसिक जिले के याख्चल इलाके में सुबह आठ बजे घटी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+