तृणमूल कांग्रेस का दल लालगढ़ दौरे पर
जहाजरानी राज्य मंत्री मुकुल रॉय, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री शिशिर अधिकारी और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता पार्था चट्टोपाध्याय प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।
चट्टोपाध्याय ने लालगढ़ से फोन पर बताया, "अभी तक हमें किसी अवरोध का सामना नहीं करना पड़ा है।"
केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के कहने पर सोमवार को राज्य की वाम मोर्चा सरकार से तृणमूल कांग्रेस के इस दल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए कहा था।
भारी सुरक्षा के बीच इस दल ने एक स्कूल का दौरा किया और छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों से बातचीत की। इन सभी ने शिकायत की कि इलाके के स्कूलों में सुरक्षा बलों की तैनाती से पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।
छात्र, अध्यापक और अभिभावक पिछले कुछ दिनों से स्कूलों से सुरक्षा बलों को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं।
तृणमूल के नेता लालगढ़ पुलिस थाने का और इलाके के कुछ गांवों का दौरा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications