'तालिबान-सूफी मोहम्मद के बीच संबंधों की जांच की जा रही है'
उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) के मुख्यमंत्री आमिर खान होती ने वायस ऑफ अमेरिका के साथ बातचीत में कहा कि जांचकर्ता, आतंकियों के साथ मौलाना के संपर्को और आतंकी गतिविधियों में उसकी भूमिका की गहराई से जांच कर रहे हैं।
होती ने कहा कि सूफी मोहम्मद के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हो जाने के बाद उसके खिलाफ फिर किसी सबूत की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उसने सार्वजनिक रूप से संविधान, न्यायपालिका और देश के अन्य संस्थानों के खिलाफ बयान जारी किया है।
एनडब्ल्यूएफपी सरकार और तालिबान के बीच 16 फरवरी को एक शांति समझौते की मध्यस्थता करने वाले सूफी मोहम्मद को उसके दो बेटों, जियाउल्लाह व रिजवानुल्लाह के साथ प्रांत की राजधानी पेशावर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications