मेट्रो परियोजनाएं राष्ट्रमंडल खेल से पहले पूरी हो जाएंगी : श्रीधरन
श्रीधरन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,"दुर्घटना और खंभों में दरारों से दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं को पूरा करने में विलंब नहीं होगा। हम वर्ष 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों से पहले सभी सेक्शनों पर कार्य पूरा करने में सफल होंगे।"
श्रीधरन ने यह भी कहा कि 12 जुलाई को हुई दुर्घटना के कारण कांट्रैक्टर कंपनी गैमन इंडिया को कारण बताओ नोटिस दिया गया है और उसे दो वर्ष के लिए काली सूची में डाला जा सकता है।
उन्होंने कहा कि डिजाइन सलाहकार 'आर्क कंसल्टेंसी सर्विसिज' को पांच वर्ष के लिए काली सूची में डाल दिया गया है, वहीं डीएमआरसी को सही सलाह नहीं देने के लिए स्ट्रक्च रल कंसल्टेंट 'टंडन कंसल्टेंट' को दो वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया जा रहा है।
यह निर्णय डीएमआरसी द्वारा नियुक्त एक जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।
डीएमआरसी के निदेशक विजय आनंद जिनके कार्यक्षेत्र में यह दुर्घटना हुई और इससे पहले भी एक दुर्घटना हुई थी, को वापस रेलवे में भेज दिया गया।
कार्यस्थल की डिजाइन और निरीक्षण के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार दो उप मुख्य इंजीनियरों वी.पी.श्रीवास्तव और मुकेश ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है।
डीएमआरसी के मुख्य डिजाइन इंजीनियर राजन कटारिया को बड़े दंड के लिए आरोप पत्र जारी किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई को जमरूदपुर मेट्रो निर्माण स्थल पर हुए हादसे में एक इंजीनियर सहित छह कर्मचारियों की मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications