कांग्रेस ने उमर से कहा, भावुक न हों
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, "उमर को ज्यादा भावुकता से काम नहीं लेना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान विपक्षी पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने उमर अब्दुल्ला पर 2006 के सेक्सकांड में शामिल होने का आरोप लगाया।
इसके बाद उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
राज्य में तीन साल पहले एक सनसनीखेज सेक्सकांड में एक नाबालिग ने श्रीनगर में आरोप लगाया था कि वरिष्ठ राजनेताओं, नौकरशाह, सांसद और पुलिस अधिकारियों ने उसके साथ बलात्कार किया।
बाद में पुलिस जांच में पता चला का पीड़िता एक बड़े सेक्स रैकेट में फंस गई थी जिसमें राजनेता भी शामिल थे।
विधानसभा में बेग ने केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) द्वारा की गई जांच के आधार पर एक सूची सौंपी जिसमें अब्दुल्ला का नाम 102वें नंबर पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications