शेयर बाजारों में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 43 अंक नीचे (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 43.10 अंकों (0.28 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 15,331.94 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 15,463.46 के उच्च स्तर और 15,240.53 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 53.46 अंकों की बढ़त के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 8.20 अंकों (0.18 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,564.10 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,599.90 के ऊपरी और 4,529.15 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी भी 0.50 अंक की मामूली बढ़त के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में वृद्धि दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 61.87 अंकों (1.13 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,531.37 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 103.07 अंकों (1.68 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,245.81 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी,वाहन और धातु क्षेत्र के शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। एफएमसीजी,बैंकों और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (सीडी) की कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।
रियल्टी के शेयर मूल्यों में 4.64 प्रतिशत,वाहन उद्योग के शेयर मूल्यों में 1.92 प्रतिशत और धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
एफएमसीजी के शेयर मूल्यों में 1.33 प्रतिशत,बैंकों के शेयर मूल्यों में 1.22 प्रतिशत और सीडी के शेयर मूल्यों में 0.82 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1709 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई। 945 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications