सू की के मामले पर शुक्रवार को फैसले के आसार
समाचार एजेंसी डीपीए ने सू की के वकील न्यान वीन ने इस संबंध में जानकारी दी। अदालत में मामले पर अंतिम बहस गत शुक्रवार को हुई थी। वहीं सू की के घर की रखवाली करने वालों खिन वीन और विन मा मा के मामले में दोनों पक्षों के वकीलों ने सोमवार और मंगलवार को अपने पक्ष रखे।
सू की के वकील ने मंगलवार को कहा कि यंगून की इनसिन जेल की अदालत में उनके मुवक्किल के मामले में 31 जुलाई को फैसला सुनाया जा सकता है लेकिन उन्होंने अन्य मामलों के बारे में कुछ नहीं बताया।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी नागरिक जॉन येटॉव द्वारा गैर कानूनी तरीके से सू की आवासीय परिसर पहुंचने के बाद लोकतंत्र समर्थक नेता के खिलाफ यह नया मामला दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications