सरकारी खर्च नहीं घटाएंगे अमेरिका, चीन
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अपने समकक्ष चीनी अधिकारियों से वार्ता के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अमेरिकी वित्त विभाग के चीनी मामलों के वरिष्ठ समन्वयक डेविड लोविंगर ने कहा कि दोनों देशों ने मंदी के दौरान अपनी अर्थव्यवस्था को गतिमान बनाए रखने के लिए भारी प्रोत्साहन पैकेज दिया और प्रत्येक इसे वापस लेने के समय को लेकर उलझन में हैं।
लोविंगर ने संवाददाताओं से कहा कि दोनों देश इतनी जल्दी खर्च में कटौती नहीं करने पर सहमत हो गए हैं, जिससे पटरी पर लौटती अर्थव्यवस्था के दोबारा लड़खड़ाने का खतरा हो।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सरकार इसे रोकने के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना चाहती। सरकारी पैकेजों को सही समय पर रोका जाएगा, जिससे कोई अन्य असंतुलन या बुलबुला तैयार न हो।
अमेरिकी और चीनी अधिकारियों ने वैश्विक मंदी और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा के लिए सोमवार को वाशिंगटन में दो दिवसीय बैठक आरंभ की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications