हिंदुस्तान यूनीलीवर के मुनाफे में 2.68 फीसदी की कमी
पिछले माह की 30 तारीख को समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 5431.9 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह मुनाफा 5581.8 करोड़ रुपये था।
यद्यपि, पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 7.5 फीसदी बढ़कर 44,758.8 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वर्ष यह 41,628.4 करोड़ रुपये थी।
इस अवधि में कंपनी के एफएमसीजी उत्पादों की बिक्री में 13 फीसदी और स्वास्थ्य और निजी उपयोग की वस्तुओं की बिक्री में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
कंपनी के खाद्य व्यवसाय में 17 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई।
शुद्ध मुनाफे में इस दौरान बेची गई 27.6 करोड़ रुपये की संपत्ति और सहयोगी कंपनी शामनगर एस्टेट को बेचे जाने से हासिल 37.7 करोड़ रुपये शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications