फारुक अब्दुल्ला भी सेक्सकांड में शामिल : बेग
मंगलवार को विधानसभा में बेग ने उमर पर यह आरोप लगाया था। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में बेग ने कहा, "हम जांच कराना चाहते हैं..केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय पहुंचने दो और अपने निरीक्षण में जांच करने दो या फिर सर्वोच्च न्यायालय का कोई सेवानिवृत्त न्यायाधीश इसकी जांच करे।"
बेग ने माना कि यह सिर्फ आरोप हैं और उन्होंने कहा कि उन्हें या उनकी पार्टी को इसकी कोई चिंता नहीं है कि उमर इस्तीफा देते या नहीं। यह उन्हें तय करना है कि वे इस्तीफा दें या पद पर बने रहें।
बेग के यह आरोप लगाते ही उमर ने विधानसभा में घोषणा की कि वह अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं।
बेग ने कहा कि सीबीआई की ओर उच्च न्यायालय में दाखिल की गई सूची में पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुला का नाम भी शामिल है। बेग ने कहा, "उमर के पिता का नाम भी इसमें शामिल है।..यह 38 वें नंबर पर है। मैंने सदन में उनका नाम इसलिए नहीं लिया क्योंकि वह उसके सदस्य नहीं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications