भारतीय सैन्य तैयारी से शांति को खतरा : पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 28 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने भारत पर अपनी सैनिक तैयारी से दक्षिण एशिया की शांति को खतरे में डालने का आरोप लगाया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने देर सोमवार जारी एक बयान में कहा,"भारत के लगातार नई घातक हथियार प्रणालियों को हासिल करने से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को खतरा पैदा हो गया है।"

भारत द्वारा अपनी प्रथम स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी का परीक्षणों के लिए जलावतरण किए जाने के महज एक दिन बाद पाकिस्तान का यह बयान आया है।

बयान में कहा गया है कि भारत के साथ हथियारों की दौड़ में शामिल हुए बिना पाकिस्तान अपनी सुरक्षा मजबूत बनाने और दक्षिण एशिया में रणनीतिक संतुलन बनाने के लिए सभी उपयुक्त कदम उठाएगा।

बयान में कहा गया कि पाकिस्तान का विश्वास है दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए रणनीतिक संतुलन का कायम रहना आवश्यक है।

पाकिस्तान के रक्षा संबंधी रणनीतिकारों का कहना है कि भारत के अधिकांश हथियार पाकिस्तान को ध्यान में रखकर जुटाए गए हैं और क्षेत्र में सैन्य प्रभुत्व कायम करने की उसकी इच्छा के बीच यह जखीरा बढ़ता जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+