अभिनेत्री लीला नायडू का निधन
लीला लंबे समय से बीमार थीं। मशहूर फिल्मकार ऋषिकेश मुखर्जी की वर्ष 1960 में प्रदर्शित फिल्म 'अनुराधा' में उन्होंने अभिनेता बलराज साहनी की पत्नी का किरदार निभाया था। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।
लीला को बॉलीवुड में पहचान वर्ष 1963 में प्रदर्शित फिल्म 'ये रास्ते हैं प्यार के' से मिली। फिल्म में उनके साथ अभिनेता सुनील दत्त ने किरदार निभाया था।
लीला ने प्रसिद्ध उद्योगपति टिक्की ओबराय से शादी की लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने कवि डॉम मोरॉस शादी की।
लंबे समय तक फिल्म दुनिया से दूर रहने के बाद लीला ने वर्ष 1985 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'त्रिकाल' से बॉलीवुड में वापसी की। इसके बाद वह निर्देशक प्रदीप कृष्ण की वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म 'इलेक्ट्रिक मून' में नजर आई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications