संयुक्त बयान के मुद्दे पर राजग ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
मिस्र में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच हुई मुलाकात के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया था, जिसमें बलूचिस्तान प्रांत में जारी हिंसा के मुद्दे को शामिल किया गया था।
राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने संवाददाताओं से कहा कि वर्षो से हमारी विदेश नीति स्वतंत्र थी लेकिन केंद्र सरकार ने अब इसमें से स्वतंत्रता का अंश त्याग दिया है और एक नए प्रकार की विदेश नीति अपना ली है, जिसमें विदेशी दबाव साफ झलकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications